Bigg Boss 12 Finalist Sreesanths Fan Threatens Winner Dipika Kakar Ibrahim Of Acid Attack | Shocking : दीपिका कक्कड़ इब्राह‍िम को श्रीसंत के फैन ने दी एस‍िड अटैक की धमकी

Shocking : दीपिका कक्कड़ इब्राह‍िम को श्रीसंत के फैन ने दी एस‍िड अटैक की धमकी



दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के ‘बिग बॉस 12’ जीतने से जहां उनके फैंस में खुशी की लहर है वहीं श्रीसंत के चाहने वालों को लगता है ये बात पच नहीं पा रही है. श्रीसंत के फैंस दीपिका पर लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये निशाना साध रहे हैं. श्रीसंत के फैंस इंटरनेट पर कई वीडियो, मैसेज और मीम्स शेयर किए जा रहे हैं.
यहां तक तो ठीक था लेकिन अब श्रीसंत की हार से नाराज एक फैन ने दीप‍िका पर एस‍िड अटैक की धमकी दी है. दीपिका के एक फैन मुंबई पुल‍िस को इस बारे में ट्वीट भी किया है.

ट्वीट में दीप‍िका के ख‍िलाफ जहर उगलते हुए श्रीसंत के इस फैन ने यह भी कहा कि तुम कहीं द‍िखाई दीं तो तुम पर एस‍िड फेंककर मारूंगा.
बता दें कि ट्विटर यूजर ने दीपिका को धमकी देते हुए ट्वीट किया है कि, ‘कितना घटिया औरत है..ऐ मक्खी तू एक बार लाइव आजा रे, डाइवोर्सी औरत तुझे कितना ट्रोल करेंगे तुझे पता नहीं. तेरा दीपस्टार ने हद करदी श्री के बारे में बहुत बुरा कहा. अभी तेरा पर्सनल लाइफ पे हम अटैक करेंगे…देख लेना और मैं मुंबई में हूं अगर तू मुझे दिख जाए एसिड फेंककर मारूंगा’.

दीपिका के एक फैन की नजर जैसे ही इस ट्वीट पर गई उसने तुरंत ही कड़ा एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस से गुजारिश की कि जितनी जल्दी हो सके इस शख्स को गिरफ्तार किया जाए. दीपिका ने खुद अपने फैन के इस ट्वीट को रीट्वीट किया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here