Bigg Boss 12 Mid Week Eviction Surbhi Rana Eliminated From Big Boss House | Bigg Boss 12 Mid Week Eviction: सुरभि राणा रह गई फिनाले से दो कदम दूर, हो गई घर से बेघर

Bigg Boss 12 Mid Week Eviction:  सुरभि राणा रह गई फिनाले से दो कदम दूर, हो गई घर से बेघर



कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के बारहवें सीजन के फिनाले में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बाकी है. जैसे जैसे Bigg Boss 12 के फिनाले की घड़ियां नजदीक आ रही हैं, शो के फैंस की धड़कनें तेज होती जा रही हैं. जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया था कि आज के एपिसोड में Mid Week Eviction होने वाला है जिसके बाद दीपक ठाकुर, श्रीसंत, दीपिका, करणवीर, रोमिल चौधरी और सुरभि राणा में से कोई एक सदस्य आज बेघर हो जाएगा. इसी के तहत शो में आज टॉप 6 कंटेस्टेंट्स दीपक ठाकुर, श्रीसंत, दीपिका, करणवीर, रोमिल चौधरी और सुरभि राणा को बिग बॉस के एलान पर गार्डन एरिया में जाना पड़ा. जहां इन 6 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को घर से बेघर करने का बिग बॉस ने ऐलान किया. इसके बाद सभी को खड़ा किया गया और फिर पहले बिग बॉस ने श्रीसंत और दीपिका के सुरक्षित होने का ऐलान किया. इसके बाद सभी सदस्यों से किन्हीं दो सदस्यों के नाम लेने के लिए कहा गया जिन्हें वो घर से बेघर होने का हकदार समझते हैं. इसके बाद सर्वसम्मति से रोमिल चौधरी और सुरभि राणा को घर से बेघर वाले कंटेस्टेंट के तौर पर मनोनीत किया गया.

इसके बाद बिग बॉस ने ऐलान किया कि टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में से सुरभि राणा को सबसे कम वोट मिले हैं जिसकी वजह से सुरभि को घर से बेघर होना पड़ेगा.

आपको बता दें कि सुरभि राणा शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिये आई थी. सुरभि एक कॉमनर कंटेस्टेंट हैं और उनके बेबाक और निडर अंदाज की वजह से उन्हें खूब पसंद किया गया तो वहीं कई मौकों पर उनके रवैये की भी खूब बुराई हुई.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here