Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Spoiler Sara Ali Khan And Sushant Singh Rajput Will Come For The Promotions Of Kedarnath Will Give Task To Contestants | Bigg Boss 12 : सारा और सुशांत के सामने घरवालों ने टीवी की सिमर दीपिका को बता दिया फेक, दी ये सजा



कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में आज वीकेंड का वार में फिल्म ‘केदारनाथ’ के मुख्य कलाकार सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत बिग बॉस के मंच पर अपनी फिल्म के प्रमोशन्स के लिए आएंगे. इस दौरान सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत होस्ट सलमान खान के साथ मस्ती भरा गेम खेलते हुए नजर आएंगे.

इसके साथ ही सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत बिग बॉस हाउस के अंदर भी जायेंगे और घर के सदस्यों के साथ मजेदार टास्क को अंजाम देते हुए नजर आएंगे.इस टास्क के दौरान सारा और सुशांत घर के सदस्यों से घर का माहौल सबसे ज्यादा खराब करने वाले सदस्य का नाम पूछेंगे जिस पर सभी सुरभि राणा का नाम लेंगे. वहीं जब बिग बॉस में सबसे काम हिस्सा लेने वाला सदस्य का नाम आया तो दीपिका का नाम आया. दीपिका पर फेक होने का भी इल्जाम लगा. इसके बाद सदस्यों को सजा भी झेलनी पड़ी जिसे आप नीचे देख सकते हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here