इंदौर में पानी संकट पर विवादित बयान, भाजपा पार्षद बोले- ‘मुसलमानों की तरह ज्यादा बच्चे पैदा करो’

इंदौर में पानी की समस्या को लेकर पहुंचे महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल से भाजपा पार्षद भरत सिंह रघुवंशी की कथित विवादित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छिड़ गई है।जानकारी के मुताबिक, वार्ड 70 स्थित लोकनायक नगर की महिलाएं क्षेत्र में बढ़ते जल संकट और पानी की किल्लत को लेकर पार्षद से शिकायत करने पहुंची थीं। आरोप है कि समस्या सुनने के बजाय पार्षद ने बातचीत को हिंदू-मुस्लिम मुद्दे की ओर मोड़ दिया।वायरल वीडियो में पार्षद कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि “परिवार बड़ा होना चाहिए, नहीं बढ़ेगा तो काम कैसे चलेगा? मुसलमानों को देखो, उनके कितने बच्चे हैं।” इस पर महिलाओं ने जवाब दिया कि “इतने बच्चे हो जाएंगे तो नहलाएंगे कैसे, पानी है कहां?”बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात को बाबा बागेश्वर के बयान से भी जोड़ा गया। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने पार्षद के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए आलोचना की है।गौरतलब है कि देश में स्वच्छता के लिए पहचान रखने वाला इंदौर इन दिनों कई इलाकों में गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। शहर में गिरते जलस्तर के कारण कई बोरिंग फेल हो चुकी हैं, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे समय में जनप्रतिनिधि के इस बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here