BJP leader Gajendra Singh Shekhawat says, Gehlot ji is requested not to only watch movies in the hotel – BJP नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, गहलोत जी से अनुरोध है कि होटल में सिर्फ फिल्में नहीं देखें…

BJP नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'गहलोत जी से अनुरोध है कि होटल में सिर्फ फिल्में नहीं देखें...'

BJP नेता गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

राजस्थान में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच बयानबाजी भी जमकर हो रही है.  बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) लगातार कांग्रेस पार्टी के निशाने पर रहे हैं. पिछले हफ्ते राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख़्त (Horse-trading) को लेकर तीन ऑडियो क्लिप जारी किया गया था और इसमें शेखावत की आवाज़ होने का दावा किया था. बाद में शेखावत पर FIR भी दर्ज किया गया था. अब केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर हमला बोला है. शेखावत ने अपने ट्वीट में लिखा है ‘गहलोत जी से अनुरोध है कि होटल में सिर्फ फिल्में नहीं देखें अच्छे धार्मिक उपदेश सुनें और राज्य की चिंता करें!’

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि गौरतलब है कि शेखावत और गहलोत लगातार एक दूसरे पर लोकसभा चुनाव 2019 के बाद से ही हमलावर रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में शेखावत ने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर सीट से वोटों के बड़े अंतर से हराया था. लोकसभा चुनावों में जोधपुर में शेखावत और वैभव गहलोत आमने-सामने थे. अपने बेटे को जिताने के लिए अशोक गहलोत ने यहां पर जमकर प्रचार किया था. यहां तक कि उस वक्त उनके विरोधियों ने कहा था कि गहलोत ने इन चुनावों में और कहीं ध्यान नहीं दिया, अपने बेटे की सीट पर ही प्रचार करते रहे और उन्होंने अपनी ज्यादातर रैलियां इसी सीट पर कीं. हालांकि, फिर भी शेखावत ने उन्हें लगभग 2.7 लाख वोटों के अंतर से हराया था. 

यह कोरोना से लड़ने का समय था और आप अंताक्षरी खेलने लगे : मोदी के मंत्री का कांग्रेस पर तंज

VIDEO:केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को SOG का नोटिस




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here