BJP MLA Dadarao Keche Defies Lockdown, Distributes Ration To People On Birthday – BJP विधायक ने तोड़े Lockdown के नियम, जन्मदिन पर किया यह काम…

BJP विधायक ने तोड़े Lockdown के नियम, जन्मदिन पर किया यह काम...

महाराष्ट्र के वर्धा जिले से भाजपा विधायक दादाराव केचे.

वर्धा:

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में भाजपा के एक विधायक ने कथित तौर पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर लोगों को अनाज बांटा. घटना की पुष्टि करते हुए सब डिविजनल अधिकारी हरीश धार्मिक ने कहा कि विधायक दादाराव केचे पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विधायक ने बंद के दौरान प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी.

 

विधायक के घर के बाहर मुफ्त में अनाज लेने के लिए कम से कम सौ लोग एकत्रित हुए थे जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर उन्हें तितर बितर किया. विधायक ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी और यह उनके खिलाफ विपक्षी दलों की ”राजनीतिक साजिश” है.  बता दें कि देश में 21 दिनों का लॉकडाउऩ जारी है जो 14 अप्रैल तक रहेगा. इस दौरान लोगों को घरों से बाहर निकलने पर रोक है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here