सनातन की रक्षक भाजपा : शुभंकर साबित होगा राम मंदिर

BJP of Madhya Pradesh will get benefit from Ram temple being built in Ayodhya
BJP of Madhya Pradesh will get benefit from Ram temple being built in Ayodhya

अयोध्या में बना रहे राम मंदिर का मध्य प्रदेश की भाजपा को मिलेगा लाभ

त्रिलोचन सिंह, भोपाल

कांग्रेस और उसके इंडि गठबंधन के नेताओं के द्वारा लगातार सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कही जा रही है। कांग्रेस के कई नेताओं का कहना है कि सनातन धर्म झूठ है, तो कोई नेता कहता है कि राम जी का अस्तित्व ही नहीं था। कई कांग्रेसी नेता तो राम जी को  काल्पनिक बताते हैं। अब जबकि मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं तो जनता भी ऐसे नेताओं को जवाब देने का मन बना चुकी है। मतदाताओं को भारत के लिए सिर्फ एक मात्र आशा की किरण भारतीय जनता पार्टी ही दिखाई दे रही है।
*सनातन धर्म का भाजपा ने बढ़ाया गौरव*
वर्तमान में लोगों के यह विश्वास हो गया है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए सिर्फ भाजपा ही काम कर रही है। मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के नागरिकों कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है जो हिंदू और सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आता है। हाल ही में अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर इसका एक बड़ा उदाहरण है। राम मंदिर बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत और हिंदू धर्म का मान कई गुना बढ़ा दिया है।
*22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का होगा लोकार्पण
*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे। सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, मध्य प्रदेश में बना महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में स्थापित आदि गुरु शंकराचार्य की आदमकद प्रतिमा सनातन धर्म की पताका फहरा रही है। एक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां राम मंदिर को बनाया है।
*शिवराज द्वारा बनाया गया महाकाल लोक बना चर्चा का विषय*
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भव्य महाकाल लोक बनाया है। अब भगवान महाकाल के दर पर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु आने लगे हैं। ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा को स्थापित किया है। सलकनपुर में देवी लोक, चित्रकूट में चित्रकूट लोक, मैहर में देवी लोक जैसे कई निर्णय मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने लिया है। ऐसे में अब मध्य प्रदेश के मतदाताओं का भाजपा की प्रति भरोसा तेजी से बड़ा है।
*भाजपा ने ही फहराई सनातन की पताका*
मतदाताओं का मानना है कि भाजपा ने ही सनातन धर्म की पताका को फैलाया है। वरना कांग्रेस के नेताओं ने तो सनातन धर्म को खारिज करके खत्म करने तक की बात कर दी थी। ऐसे में अब मध्य प्रदेश में मतदान हो रहे हैं और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को चुनने का मन बना रही है। भोपाल के जयशंकर गुप्ता कहते हैं कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने 9 साल में ही राम मंदिर भव्य राम मंदिर को तैयार कर दिया है और अब वह देशवासियों को सौंपने वाले हैं। इसका पूरा संदेश मध्य प्रदेश में भी आ रहा है। निश्चित ही इस चुनाव में जनता भाजपा को ही वोट करने का मन बना रही है।
*इसलिए कांग्रेस को वोट नहीं करेंगे मतदाता*
जबलपुर के विजय राणा कहते हैं कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में सनातन धर्म को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। ऐसे में कोई भी मतदाता उस कांग्रेस को क्यों वोट करेगा, जिसके नेताओं ने सनातन धर्म को तो सिरे से खारिज कर दिया था। इंदौर के आलोक धुर्वे कहते हैं कि अब चुनाव का समय है। निश्चित ही राम मंदिर, महाकाल लोक, आदि गुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा निर्माण के बाद लोगों को विश्वास बीजेपी की ओर विश्वास और भी मजबूत हुआ है। लोगों का मानना है कि अब देश में सिर्फ एक ही दल भारतीय जनता पार्टी है, जो कि हिंदू धर्म की बात करती है। धर्म की दृष्टि से दुनिया में भारत मान बढ़ा है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि प्रदेश में प्रदेश की अधिकांश जनता भाजपा का समर्थन करेगी और प्रदेश में संभव है कि भाजपा की सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here