Black man’s family will sue the police in America | America: अश्वेत शख्स का परिवार पुलिस के खिलाफ करेगा मुकदमा

शिकागो: अमेरिका (America) के शिकागो (Chicago) शहर में जैकब ब्लेक का परिवार गोली मारने की घटना को लेकर केनोशा (Kenosha) पुलिस विभाग के खिलाफ मुकदमा दायर करेगा. परिवार के अटॉर्नी ने इस बात की जानकारी दी है.

रविवार को अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन (US State of Wisconsin ) के दक्षिणी-पश्चिमी छोर पर स्थित केनोशा में पुलिस द्वारा ब्लेक की पीठ पर सात बार गोली मारी गई

ब्लेक के परिवार के प्रतिनिधियों में से एक बेन क्रम्प (brein Crump) ने कहा कि उनके मुवक्किल लकवाग्रस्त (Paralyzed) हो गए हैं और अब कोई करिश्मा ही हो तो वह दोबारा चल सकेंगे.

क्रम्प (Crump) ने तीन महीने पहले जॉर्ज फ्लॉयड (George floyd) के परिवार का भी प्रतिनिधित्व किया था जब मिनेसोटा के मिनियापोलिस (Minneapolis of minnesota) में उसकी हत्या की गई थी और ऐसा उस वक्त हुआ था जब किसी दुकान में एक नकली बिल का इस्तेमाल करने के संदेह में उसे गिरफ्तार किया जा रहा था.

ये भी पढ़ें- सीमा विवाद के बीच लद्दाख से दारचा तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर रहा भारत 

ब्लेक के पिता ने दर्दभरी आवाज में कहा, ‘उन्होंने मेरे बेटे को सात बार गोली मारी, सात बार जैसे कि वह कोई मायने ही नहीं रखता है, लेकिन मेरा बेटा मेरे लिए तो मायने रखता है. वह एक इंसान है और मायने रखता है.’

मंगलवार दोपहर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रम्प ने कहा कि ब्लेक की सर्जरी अभी जारी है.

सोमवार रात से इस घटना के फलस्वरूप केनोशा में प्रदर्शन जारी है जो विस्कॉन्सिन की राजधानी मैडिसन और मिनियापोलिस तक फैल गया है. (इनपुट आईएएनएस)

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here