9 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे आसपा प्रत्याशी दामोदर यादव, केंद्रीय प्रभारी ने सौंपा पार्टी सिंबल

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर यादव 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले पार्टी के केंद्रीय प्रभारी एवं पूर्व विधायक एम.एल. तोमर दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने दामोदर यादव को पार्टी का अधिकृत चुनाव चिन्ह (सिंबल) सौंपा।

दौरे के दौरान प्रदेश प्रभारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की गई।

पार्टी का सिंबल प्राप्त करने के बाद दामोदर यादव ने कहा कि यह केवल एक साधारण कागज़ का टुकड़ा नहीं है, बल्कि दतिया की जनता के विश्वास और परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि दतिया का यह उपचुनाव आज़ाद समाज पार्टी को नई पहचान दिलाएगा और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दामोदर यादव ने कहा कि वे जनता के बीच लगातार पहुंच रहे हैं और उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि दतिया के गांव-गांव और गली-मोहल्लों में परिवर्तन की चर्चा है। इस दौरान उन्होंने पार्टी का नारा दोहराते हुए कहा— “भय और भ्रष्टाचार मिटाना है तो आज़ाद समाज पार्टी को लाना है।दतिया उपचुनाव में आज़ाद समाज पार्टी ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। अब 9 जुलाई को होने वाले नामांकन पर राजनीतिक दलों और मतदाताओं की निगाहें टिकी हुई हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/07/820536.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here