By the year 2100, these 10 countries will be on top in the population, there will be a big difference in India-China population | जानें साल 2100 तक किस देश में होगी कितनी आबादी, India-China का अंतर जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्‍ली: इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (IHME) की एक नई रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमें साल 2100 के लिए दुनिया में जनसंख्‍या वितरण का खाका पेश किया गया है. इससे पता चलता है कि 80 साल बाद दुनिया के किन 10 देशों में सबसे बड़ी आबादी होंगी. साथ ही वर्तमान भविष्यवाणियों के अनुसार उस समय तक दुनिया की कुल आबादी 10 बिलियन यानि कि 10 अरब से अधिक हो सकती है. जानते हैं 2100 तक किस देश में कितनी आबादी होगी. 

भारत
2100 तक भारत आबादी के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा. देश में 1.09 अरब लोग होंगे.

नाइजीरिया
वहीं 2100 तक नाइजीरिया में जनसंख्या में जबरदस्त वृद्धि होगी. यहां की आबादी 791 मिलियन यानि कि 79.1 करोड़ तक हो जाएगी जबकि अभी यहां की आबादी 20.6 करोड़ है. 

चीन
मौजूदा 1.4 अरब की आबादी के विपरीत चीन में इस सदी के अंत आबादी घटकर 73.2 करोड़ रह जाएगी. 

ये भी पढ़ें: भारत का यह पड़ोसी देश गोहत्या पर लगाने जा रहा प्रतिबंध, लेकिन Beef खाने पर नहीं होगी रोक

संयुक्त राज्य अमेरिका
अमेरिका की वर्तमान में आबादी 32.5 करोड़ है जो कि 2100 तक बढ़कर 33.6 करोड़ हो जाएगी. 

पाकिस्तान
बड़ी आबादी वाले देशों की सूची में पाकिस्‍तान 5वें नंबर पर होगा. यहां की मौजूदा 21.4 करोड़ की आबादी बढ़कर 24.8 करोड़ हो जाएगी. 

कांगो
लोकतांत्रिक गणराज्‍य कांगो की आबादी 2100 तक 24.6 करोड़ हो जाएगी. 

इंडोनेशिया
अभी दुनिया में चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला देश इंडोनेशिया खिसककर 7वें नंबर पर पहुंच जाएगा. यहां अभी 25.8 करोड़ लोग रहते हैं, जिनकी संख्‍या घटकर 22.9 करोड़ हो जाएगी. 

इथोपिया
यह देश अभी टॉप 10 आबादी देशों में नहीं है लेकिन 2100 तक इसमें शामिल हो जाएगा और यहां की आबादी 22.3 करोड़ होगी. 

मिस्र
मिस्र में सदी के अंत तक 19.9 करोड़ की आबादी होने का अनुमान है.

तंजानिया

वहीं तंजानिया इस सदी के अंत तक 18.6 करोड़ लोगों की मेजबानी करेगा. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here