lifestyle the kapil sharma show chandu aka chandan prabhakar is a stylish and cool dude in real life
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/9
‘कपिल शर्मा शो’ का ‘चंदू’ असल जिंदगी में है स्टाइलिश ऐंड कूल डूड

कपिल शर्मा शो में चंदू का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर को शो में अक्सर ढीले कुर्ते, गमछा, सिंपल टी-शर्ट, ढीला पजामा जैसे कपड़ों में देखा जाता है। इसी के साथ उनके बालों को भी मेसी लुक दिया जाता है, जो उनके कॉमिक कैरेक्टर में जान डाल सके। शो में भले ही ऑडियंस को हंसाने के लिए चंदन इस तरह के कपड़ों और गेटअप में नजर आते हों, लेकिन असल जिंदगी में इस सिलेब्रिटी के कपड़े पहनने का अंदाज काफी कूल ऐंड स्टाइलिश है।
2/9
लेदर जैकेट लुक

इस ऐक्टर के पास जैक्ट्स का अच्छा खासा कलेक्शन है, जिसमें लेदर जैकेट भी शामिल है। लेदर जैकेट तो ऐसी चीज़ है जो किसी के भी सिंपल से लुक को एक झटके में स्टाइलिश बना सकती है।अगर चाहें तो आप भी इसे अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं।
3/9
ट्रैक जैकेट में चंदन

इस फोटो में चंदन Puma की ट्रैक जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे रेड शर्ट के साथ पहना था, जिस पर वाइट लाइनिंग्स और पॉकेट थी। यह कॉम्बिनेशन वाकई शानदार लग रहा था।
4/9
डेनिम जैकेट

फैशन ट्रेंड से कभी भी बाहर नहीं होने वाली डेनिम जैकेट भी चंदन के वॉरड्रोब कलेक्शन में शामिल है। इस तस्वीर में वह कैरट फिट वॉश्ड डेनिम जैकेट और जींस पहने दिख रहे हैं। वैसे इससे यह तो साफ है कि चंदन को वॉश्ड पैटर्न कुछ ज्यादा ही अच्छा लगता है।
5/9
लग रहे हैं ना सुपर कूल?

इस तस्वीर को देखिए, क्या आपको भी चंदन सुपर कूल नहीं लग रहे? सिंपल ग्रे टी शर्ट, ब्लू वॉश्ड डेनिम जींस और उसके साथ मैचिंग ग्रे ग्लासेस और स्टाइलिश वॉच, ये सब मिलकर इस कलाकार को हैंडसम बना रहे थे।
6/9
स्वेटशर्ट ऐंड जींस

इस तस्वीर में चंदन एक ट्रेंडी स्वेटशर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने डिजाइन को मैच करते हुए ब्लैक वॉश्ड पैटर्न जींस पहनी थी। इसे उन्होंने वाइट स्नीकर्स के साथ मैच किया था, जिसका सोल उनके स्वेटशर्ट के मड कलर से मैच कर रहा था।
7/9
फिटिड टी-शर्ट

ढीले कुर्तों में भले ही इस ऐक्टर की बॉडी दिखाई न दे, लेकिन असल में वह खुद को काफी फिट बनाए हुए हैं। वर्कआउट से बनी बॉडी को वह फिटिंग की टी-शर्ट पहन फ्लॉन्ट करते हैं।
8/9
स्टाइलिश कुर्ता

शो में आप अक्सर चंदू के किरदार ढीले-ढाले कुर्ते पहने हुए देखते होंगे, जो उनके कैरेक्टर के हिसाब से दिया जाता है। असल जिंदगी में चंदन कुर्ते पहनते तो हैं लेकिन फिटिंग वाले, जो उन पर काफी अच्छे भी लगते हैं। इसी फोटो में देख लीजिए, वह कितने स्मार्ट नजर आ रहे हैं।
9/9
सूट-बूट में भी दिखते हैं कमाल

चंदन सूट में भी एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं रहते। एक तस्वीर में उन्हें ब्लैक सूट पहने देखा जा सकता है तो वहीं दूसरे में वह मरून ऐंड ब्लैक लाइनिंग का थ्री-पीस सूट पहने दिख रहे हैं। इसे उन्होंने कलरफुल टाई के साथ कैरी किया था। दोनों ही तस्वीरों में चंदन काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। (सभी फोटोज: इंस्टाग्राम@chandanprabhakar)
Source link

