Covid 19: छ्त्तीसगढ़ की 4 मई से होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित | raipur – News in Hindi

Covid 19: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 4 मई से होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित

अगले परीक्षा की तिथि विचार करने के बाद जारी की जाएगी.

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से छत्तीसगढ़ बोर्ड की कुछ बची हुई परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं जिन्हें बाद में 4 से 8 मई के बीच करवाने का फैसला लिया गया था लेकिन अब इन्हें फिर से स्थगित कर दिया गया है.

रायपुरः कोरोना वायरस के चलते जहां तमाम राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं और उनके रिजल्ट स्थगित हैं, वहीं छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 4 से 8 मई के बीच होने वाली बोर्ड की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा की तिथियों में पहले भी संशोधन किया गया है.

परीक्षा पहले भी हुई थी स्थगित-
छ्त्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा जारी नोटीफिकेशन में कहा गया है कि हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक की मुख्य परीक्षा 2020 की नोवेल कोरोना वायरस की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए पहले कुछ परीक्षाएं स्थगित की गई थीं जिसकी संशोधित समय सारिणी जारी करते हुए दिनांक 4 मई से 8 मई के बीच परीक्षा आयोजित करने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया था. लेकिन अब 3 मई तक चल रहे लॉकडाउन की वजह से ये परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की जाती हैं. परीक्षाओं की नई समय सारिणी बाद में घोषित की जाएगी.

बाद में जारी होगी नई तारीख-बता दें कि कोरोना की वजह से कुछ बची हुई परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं जिन्हें बाद में 4 से 8 मई के बीच करवाने का फैसला लिया गया था लेकिन अब इन्हें फिर से स्थगित कर दिया गया है. अभी मिली खबर के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल बाद में परीक्षा की तारीख जारी करेगा.

कोरोना वायरस की वजह से न सिर्फ तमाम राज्यों के बोर्ड रिजल्ट अटके हुए हैं बल्कि कॉपियां भी अभी नहीं चेक हो पाई हैं. सीबीएसई की भी तमाम विषयों की परीक्षाएं लंबित रह गई हैं. जिसे लॉकडाउन के बाद संभवतः करवाया जाएगा.

विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किया गया नोटीफिकेशन पढ़ें.

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 30, 2020, 5:13 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here