Chandrayaan 2 Mission Initial Data Released said Indian Space Research Organisation ISRO – ISRO ने जारी किए चंद्रयान-2 के शुरुआती आंकड़े, चांद के रहस्यों से हटेगा पर्दा!

ISRO ने जारी किए 'चंद्रयान-2' के शुरुआती आंकड़े, चांद के रहस्यों से हटेगा पर्दा!

‘चंद्रयान-2’ 22 जुलाई, 2019 को रवाना किया गया था. (फाइल फोटो)

खास बातें

  • 22 जुलाई, 2019 को लॉन्च किया गया था ‘चंद्रयान-2’
  • ISRO ने जारी किए ‘चंद्रयान-2’ के शुरुआती आंकड़े
  • चांद के रहस्यों के पर्दा हटाएगा ‘चंद्रयान-2’

बेंगलुरु:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने चंद्रयान-2 मिशन (Chandrayaan-2 Mission) के शुरुआती आंकड़े आम लोगों के लिए जारी किए हैं. चंद्रयान-2 आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई, 2019 को रवाना किया गया था.

यह भी पढ़ें

ISRO ने बताया कि दो सितंबर, 2019 को चांद की कक्षा में स्थापित किया गया कृत्रिम उपग्रह चांद से जुड़े सवालों के रहस्यों से पर्दा हटाने के लिए काम कर रहा है और इसरो का कहना है कि मिशन से जुड़ी अन्य सभी चीजें अच्छी स्थिति में हैं.

चंद्रयान-2 को लेकर NDTV से बोले ISRO प्रमुख के सिवन- ‘PM ने जब गले लगाया था तो…’

Newsbeep

इसरो ने आगे बताया कि बृहस्पतिवार को सभी उपयोगकर्ताओं के लिए आंकड़े जारी किये जा रहे हैं. चंद्रयान-2 मिशन चांद की सतह पर उतरने का भारत का पहला प्रयास था.

VIDEO: Chandrayaan 2: ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगाया, ISRO प्रमुख ने दी जानकारी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here