छतरपुर पुलिस ने शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार, 3 चेन स्नैचिंग सहित 4 वारदातों का खुलासा

छतरपुर में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 3 स्नैचिंग सहित 4 घटनाओं में शामिल शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छीने गए सोने के आभूषण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 5 लाख की संपत्ति बरामद की गई है।,सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जुलाई में एक महिला के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना में पुलिस ने पूर्व में आरोपी आकाश शिवहरे को गिरफ्तार किया था, जबकि दूसरा आरोपी फरार था। इसके बाद अक्टूबर में थाना मातगुवां क्षेत्र में जियो पेट्रोल पंप के पास और थाना महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम डुमरा में महिलाओं से आभूषण स्नैचिंग की घटनाएं हुईं थीं। साथ ही सिविल लाइन क्षेत्र में एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल बेईमानीपूर्वक ले जाने का मामला भी सामने आया था।,एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर पुलिस टीम ने साक्ष्यों और सूचनाओं के विश्लेषण के बाद आरोपी निक्कू सिसोदिया उर्फ निक्की उर्फ अमन निवासी ग्राम कंचनपुर, थाना चंदला को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि इन चारों घटनाओं को इसी आरोपी ने अंजाम दिया था।,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन, 11 पेंडल और घटना में प्रयुक्त पल्सर 220 मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद संपत्ति की कीमत करीब 5 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, अवैध हथियार, चोरी और एनडीपीएस सहित 17 अपराध पहले से दर्ज हैं और वह महाराष्ट्र सहित अन्य स्थानों में भी वांछित है। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी ने पुलिस टीम के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2279757.mp4

बाइट – रजत सकलेचा, एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here