खाद की कीमतें छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सिरदर्द बन गई हैं.
Chhattisgarh News : डीज़ल के बाद अब खाद के दामों को लेकर किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं, लेकिन राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप मढ़ रही हैं. समस्या सिर्फ किसानों की नहीं है, आखिर में मार आम जनता ही झेलेगी.

किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाज़ी जारी है.
वहीं, बीजेपी की दलील है कि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में मूल्यों की वृद्धि की वजह से खाद की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई. बीजेपी के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव का कहना है ‘किसानों को राहत देने बजाय छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भ्रम फैलाने का काम कर रही है.’
ये भी पढ़ें : UP ने ग्लोबल टेंडर किया आसान, फाइज़र, मॉडर्ना के लिए बना रास्ता कुल मिलाकर, प्रदेश में खेती किसानी के जानकार बता रहे हैं कि डीज़ल की बढ़े दामों के बाद खाद की कीमतें बढ़ने से उत्पादन लागत पर सीधा असर होगा, जिससे किसानों पर बोझ तो बढ़ेगा ही, अनाज की कीमतें भी बढ़ेंगी. होगा यही कि आम जनता को फिर एक बार महंगाई की मार झेलनी होगी.
Source link