Chhattisgarh News In Hindi : President Kovind will come today, will join the convocation tomorrow | राष्ट्रपति कोविंद आज आएंगे, कल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे
  • गुरु घासीदास विवि के 8वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे

Dainik Bhaskar

Mar 01, 2020, 01:03 AM IST

बिलासपुर | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 1 मार्च से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। वे बिलासपुर में गुरु घासीदास विवि के 8वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि हैं। कोविंद विवि परिसर में नवनिर्मित 5 भवनों का लोकार्पण भी करेंगे।

राष्ट्रपति 1 मार्च की सुबह रांची विमानतल से सुबह 11:30 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर आएंगे। वे 11:40 बजे हेलीकाप्टर से 12:25 बजे विवि के हेलीपेड पहुचेंगे और यहां से सर्किट हाऊस जाएंगे। शाम 6 बजे वे हाईकोर्ट न्यायाधीशों से मिलेंगे। 2 मार्च को सुबह 10 बजे से दीक्षांत में रहेंगे। वे 11:15 बजे बिलासपुर हेलीपेड से 12 बजे माना रायपुर पहुंचेंगे और 12:10 बजे दिल्ली चले जाएंगे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here