Elder Bless Always This Does Not Mean You Will Win Elections Said Aparna Yadav Ps | बड़े हमेशा आशीर्वाद देते हैं, इसका ये मतलब नहीं आप चुनाव जीत जाएंगे: अपर्णा यादव



मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने कहा ‘उनके बयान के पीछे कारण है, वह हर किसी को शुभकामना देते हैं, चाहे वो विपक्ष में हो या सरकार में. बड़े हमेशा आशीर्वाद देते हैं लेकिन आशीर्वाद का मतलब चुनाव जीतने से नहीं है, इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है. उनकी शुभकामनाएं सभी के साथ हैं.’

समाजवादी पार्टी (SP) के नेता मुलायम सिंह यादव ने पीएम मोदी (MODI) की तारीफ करते हुए बुधवार को कहा था कि वो चाहते हैं कि मोदी दोबारा पीएम बनें. मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में कहा था- ‘पीएम को बधाई देना चाहता हूं कि पीएम ने सबको साथ लेकर चलने की कोशिश की है. मैं कहना चाहता हूं कि सारे सदस्य फिर से जीत कर आएं और पीएम मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें.’

इसके बाद पीएम ने कहा था ‘इस सदन ने 1400 से ज्यादा कानून खत्म भी किए हैं, एक जंगल जैसा बन गया था कानून का. ये शुभ शुरुआत हुई है, बहुत करना अभी बाकी है… और उसके लिए मुलायम जी ने आशिर्वाद दिया ही है.’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here