Chhattisgarh News In Hindi : Raipur Traffic: Chhattisgarh Police Traffic Awareness Campaign; All You Need To Know | सड़क पर उतरे “ट्रैफिक सियान”, लोगों से छत्तीसगढ़ियां अंदाज में पूछ रहे – कइसे भइया तोर हेलमेट कहां हे

  • राजधानी पुलिस का लोगों को जागरुक करने का रोचक तरीका 
  • शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में की गई नए अभियान की शुरूआत 

Dainik Bhaskar

Mar 04, 2020, 01:06 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने यातायात जागरुकता के लिए नया अभियाशन शुरू किया। बुधवार को यह अभियान भगत सिंह, महिला थाना और फाफाडीह चौक में शुरू किया गया। इसके तहत “ट्रैफिक सियान” (सियान छत्तीसगढ़ी बोली में बड़े-बुजुर्गों को कहा जाता है)। यह वॉलेंटियर्स छत्तीसगढ़ी अंदाज में लोगों के बीच धोती,सदरी और लाठी लेकर पहुंच रहे हैं। यह लोगों से छत्तीसगढ़ी में पूछ रहे हैं कइसे तोर हेलमेट कहां हे,(कैसे आपका हेलमेट कहां है)। यह कार्यकर्ता लोगों से हेलमेट लगाने की अपील कर रहे हैं, उन्हें सीट बेल्ट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।  

स्कूल-कॉलेज भी जाएंगे सियान 
इस अभियान को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक सियान न सिर्फ चौक-चौराहों में लोगों को जागरुक करेंगे। बल्कि स्कूल और कॉलेज में जाकर भी यातायात नियमों का पाठ पढाएंगे। पुलिस का मनना है कि इस रोजक अभियान से लोग उनकी बात सुनेंगे और मानेंगे भी। करीब एक महीने तक यह मुहिम जारी रहेगी। इससे पहले रायपुर पुलिस लोगों को मुफ्त हेलमेट बांटने का अभियान भी चला चुकी है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here