Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news the vice president of community building took stock | सामुदायिक भवन का नपं उपाध्यक्ष ने लिया जायजा

राजपुर| राजपुर नगर पंचायत विकास कार्यों से कोसों दूर है। विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपए मिले, लेकिन कई कार्य अधूरे हैं। नपं उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल व पार्षद पूरनचंद जायसवाल ने शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 11 में अपूर्ण सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। भवन का निर्माण 1 वर्ष से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। शुक्रवार को उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल, पार्षद पूरनचंद जायसवाल व सब इंजीनियर तरंग मित्तल ने सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर ठेकेदार को नोटिस जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर मात्र कागजों में काम हुआ है। अब सभी कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here