Chhattisgarh News In Hindi : Takhatpur News – chhattisgarh news businessman said in the meeting jam seems to be in the city | बैठक में व्यापारी बोले- नगर में लगता है जाम


शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली का त्योहार सौहार्द्र और शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने थाना तखतपुर में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की बैठक बुलाई। जिसमें होली के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और माहौल के विषय और शहर की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।

बैठक एसडीओपी कोटा रश्मित कौर एवं थाना प्रभारी तखतपुर पारस पटेल की मौजूदगी में हुई। सभी ने मिलकर तखतपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली को शांतिपूर्ण और सौहार्द्र के साथ मनाने पर चर्चा की। इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, शहर में नशे की रोकथाम विषय पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय ने कहा तखतपुर शांतिप्रिय और आपसी भाईचारे से पूर्ण शहर है। यहां सभी त्योहार प्रेमपूर्वक और शांति के साथ मनाए जाते हैं। व्यापारी महासंघ की ओर से अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारण लगातार पुराने बस स्टैंड और मक्कड़ कॉम्प्लेक्स के पास जाम लगा रहता है। साथ ही पूरे मुख्य मार्ग में भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके समाधान के लिए भारी वाहनों को बाई-पास सड़क से भेजे जाने की व्यवस्था की मांग की गई। हिन्दू युवा मंच के प्रमोद ठाकुर ने नशे की समस्या बताई। बैठक में नायब तहसीलदार आर एन साहू, सीएमओ नगरपालिका तखतपुर आशीष तिवारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, कांग्रेस जिला महामंत्री मुन्ना श्रीवास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे, पार्षद ईश्वर देवांगन, शिव बालक कौशिक, बाला ठाकुर, सुरेश ठाकुर, पवन पांडेय, हरविन्दर सिंह हूरा, पार्षद टेकचंद कारडा, लक्ष्मी यादव, चन्द्र प्रकाश देवांगन, विश्वनाथ संख्या
में लोग उपस्थित थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here