राजनांदगांव| मानपुर क्षेत्र के ग्राम भर्रीटोला में बीते दिनों आयोजित रामायण प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बेलतरा धमतरी ने बाजी मार ली है। खर्रा धमतरी को दूसरा स्थान मिला, गुरामी डौंडी लोहारा की मंडली को तीसरा और रीवा को चौथा स्थान मिला। वहीं महिला वर्ग में धमतरी मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केशकाल दूसरा, बलौदी गुंडरदेही तीसरा और कमकापार ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
Source link