जर्जर मकान गिराने के दौरान घायल बुजुर्ग मजदूर की मौत

ग्वालियर ,डबरा तहसील के सर्राफा बाजार में एक जर्जर मकान गिराए जाने के दौरान मलबे के नीचे दबने से घायल हुए बुजुर्ग मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ा,पुलिस ने शून्य पर कायमी कर केस डायरी डबरा थाने भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की,पुलिस अब पता लगाएगी, क्या भवन स्वामी ने नगर पालिका से ली थी मकान की कोई तुड़ाई संबंधी अनुमतिपिछले

दिनों ग्वालियर देहात के डबरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। यहां सर्राफा बाजार में एक जर्जर मकान को गिराए जाने के दौरान मजदूर के ऊपर दीवार का मलबा गिर गया था। इस दौरान मलबे के नीचे दबने से बुजुर्ग मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल मजदूर को गंभीर हालत होने पर ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया था। बीते रोज इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने शून्य पर कायमी करके केस डायरी डबरा थाने भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।गौरतलब है कि 17 अगस्त को डबरा थाना अंतर्गत सर्राफा बाजार में सुशील नीखरा का जर्जर मकान गिराया जा रहा था। इसी दौरान 61 वर्षीय मजदूर बाबूलाल जाटव के ऊपर दीवार का मलबा गिर गया था। आनन फानन में मजदूर को मलबे से निकालकर साथियों ने डबरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां गंभीर हालत होने के चलते उसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर कर किया गया था।शुक्रवार

को बुजुर्ग बाबूलाल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद झांसी रोड पुलिस ने शून्य पर कायमी कर ली और केस डायरी डबरा थाने भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि झांसी रोड थाने से केस डायरी आने का इंतजार किया जा रहा है। केस डायरी आते ही मर्ग कायम करके विवेचना शुरू की जाएगी। विवेचना के दौरान मजबूत अभियोजन तैयार करने के लिए नगर पालिका से मदद ली जाएगी और जानने का प्रयास किया जाएगा, कि क्या भवन स्वामी ने मकान की तुड़ाई की अनुमति ली थी। साथ ही किन परिस्थितियों में बाबूलाल घायल हुआ जानने का प्रयास किया जायेगाबाइट

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/08/1403861.mp4

– सौरभ कुमार एसडीओपी डबरा थाना सर्किल, ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here