Chhattisgarh News In Hindi : Utai News – chhattisgarh news goods were also seized with illegal fines running | अवैध रूप से चल रहे थे अहाते जुर्माने के साथ सामान भी जब्त


नगर के वार्ड 1 इंदिरा नगर में स्थित देशी व विदेशी शराब दुकानों के पास अवैध रूप से संचालित अहाता व ठेले खोमचे वालों पर स्थानीय प्रशासन की टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस दाैरान कई दुकानदार पानी पाउच, खाने के सामान को छोड़कर भाग गए।

नगर पंचायत द्वारा ठेले, खोमचे व आहाता वालों का 4900 रुपए का चालान काटा गया। साथ ही 46 बोरी पानी पाउच 116 पैकेट डिस्पोजल ग्लास भी जब्त किया। कार्रवाई से चखना सेंटरों में अफरा तफरी मची रही। सीएमओ सोहेल कुमार ने बताया कि शराब दुकान के आसपास अवैध रूप से ठेले, खोमचे संचालित करने वालों को नोटिस देकर दुकानें बंद करने कहा गया है। यदि फिर से दुकानें लगाई गई, तो इस बार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अवैध रूप से आहाता चलाने वालों के खिलाफ वार्ड पार्षद योगेश ठाकुर व वार्डवासियों ने नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन से शिकायत की थी। जिस पर टीम ने कार्रवाई की।

कार्रवाई करने पहुंची टीम।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here