प्रदेश में एक बार फिर मौसम खराब रहने की आशंका है. (सांकेतिक तस्वीर)
गर्मी में बारिश की बूंदे और बदली उमस को बढ़ा देती हैं. कमोवेश यही हाल इन दिनों पूरे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का है.
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. छत्तीसगढ़ में बहुत अधिक मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है. इस कारण 13 मई को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानो पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. एक-दो स्थानो पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. अधिकतम तापमान में प्रदेश में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.
13 दिनों में 10 दिनों तक हुई बारिश
मई के महीनें को 13 दिन ही हुए है. इस बीच छत्तीसगढ़ में 10 दिनों तक कोई न कोई जिला में बारिश हुई. ज्यादातर प्रभावित उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ रहा. दलहन तिलहन के फसलों को काफी नुकसान हुआ। केला टमाटर, फूल और पत्तागोभी को ओला ने बर्बाद कर दिया. वहीं गेहू, सरसों सूर्यमुखी को पानी ने काफी नुकसान पहुंचाया. इस वर्ष जिन किसानों ने इन फसलों को लिया उनके बीज काले पड़ गए. कई किसानों ने बताया कि कंसी (बालियां) छोटी होने की वजह से उत्पादन पर काफी फर्क पड़ा है.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: लॉकडाउन में कोरोना फैलाने के लिए सड़कों पर फेंके जा रहे ₹2000-500 के नोट?
पूर्व सीएम अजीत जोगी को होश में लाने सुनाए जा रहे हैं उनके फेवरेट गाने, हालत नाजुक
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 13, 2020, 7:16 AM IST