उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह दीपक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के संकल्प को समर्पित है। उन्होंने कामना की कि इस दीपक की प्रकाशमय ज्योति ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करे और जनसेवा के पथ को निरंतर आलोकित करती रहे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।