मुरैना: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अपने निज निवास पर सैकड़ों महिलाओं को साड़ी और राशन सामग्री वितरित की। एक महीने तक जारी रहेगा अभियानकृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा कि यह अभियान एक महीने तक जारी रहेगा।
इस दौरान उनके निवास पर आने वाली महिलाओं को साड़ी और राशन सामग्री वितरित की जाएगी। महिलाओं ने PM मोदी की लंबी उम्र की कामना कीमंत्री ने बताया कि महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी आयु और देश की निरंतर सेवा के लिए दुआएं दीं। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से एक दीपक प्रज्वलित करने का संकल्प भी लिया।
वाइट, ऐंदल सिंह कंसानाकृषि मंत्री, मध्य प्रदेश शासन