मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सुशासन बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर आरक्षकों तक सभी को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए। बैठक में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और पुलिस बल की तैनाती पर भी विस्तार से चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने महिलाओं एवं गौवंश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए इनके लिए खतरा बनने वाले तत्वों और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों की संपत्तियां कुर्क करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने पर भी जोर दिया।बैठक में खुले स्थानों पर मांस विक्रय प्रतिबंध और तेज ध्वनि में स्पीकरों के उपयोग पर नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रदेशभर में नशा विरोधी अभियान लगातार जारी रखने पर बल दिया गया।


