सीएम भूपेश बघेल. (File)
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) द्वारा राज्य नेतृत्व में बदलाव के बाद कांग्रेस (Congress) आरएसएस पर हमलावार है.
बस्तर सांसद दीपक बैज के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) का भी बयान सामने आया है. सीएम भूपेश ने कहा कि आरएसएस के समर्थक पैर छूकर गोली मार देते हैं. महात्मा गांधी की हत्या कैसे किया गया था? पहले पैर छुए फिर उनके सीने में गोली मारी. सीएम बघेल ने कहा कि यदि दीपक बैज ने उस संदर्भ में बयान दिया है तो निश्चित रूप से आरएसएस खतरनाक है.
‘भाजपा झूठ फैलाती है’
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा झूठ फैलाती है. इन लोगों ने 1 दिन में पूरे हिंदुस्तान के गरीब ब्राह्मणों को दूध पिला दिया. यह लोग झूठ फैलाने में माहिर हैं. पूरे देश में अफवाह के कारण से यह स्थिति निर्मित हुई थी. आरएसएस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आरएसएस कार्यकर्ता नागपुर के बंधुआ मजदूर हैं. बिसराराम जी छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यक्ति थे. छत्तीसगढ़िया व्यक्ति को हटा कर नागपुर से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी गई. छत्तीसगढ़ के लोग आरएसएस में अफवाह फैलाने का माध्यम बनकर रह गए हैं.