नीट परीक्षा 2026 की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर

21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए छतरपुर जिले में 5 परीक्षा केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट मा. विद्यालय क्र. 1, शासकीय उ.मा. विद्यालय क्र. 2, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय छतरपुर, सांदीपनि विद्यालय छतरपुर एवं पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नौगांव बनाए गए हैं। कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी रजत सकलेचा ने शनिवार को परीक्षा केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट मा. विद्यालय क्र. 1, शासकीय उ.मा. विद्यालय क्र. 2, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय छतरपुर एवं सांदीपनि विद्यालय छतरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।उक्त केन्द्रों पर कलेक्टर ने लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। साथ ही बायोमैट्रिक व्यवस्था की जानकारी ली। इसके अलावा प्रश्न पत्र रखे जाने वाले स्ट्रॉग रूम एवं वहां की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी एवं अधिकारियों की चैकिंग व्यवस्था सघन रूप से करने निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश एवं निकास द्वार पर परीक्षार्थीयों की चैकिंग के संबंध में महिला एवं पुरूषों के लिए अलग व्यवस्था का जायजा किया। कलेक्टर ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बनाए गए क्लॉक रूम का निरीक्षण किया। साथ ही यातायात सुगम रहे इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए। ताकि सभी परीक्षार्थी तय समय से पहले तक केन्द्रों में पहुंच जायें। कलेक्टर ने परीक्षा कक्ष में उचित प्रकाश व्यवस्था तथा पंखे चालू अवस्था में हैं आदि का अवलोकन किया। साथ ही परीक्षा केंद्रों में सभी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, ओआरएस और ग्लूकोज़ एवं स्वास्थ्य संबंधी उपचार व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों के साथ आने वाले परिजनों या अभिभावकों के लिए पर्याप्त आकार का टेंट, पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। नीट परीक्षा की कुल अवधि सवा तीन घंटे की होगी। इस बार सभी परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here