कॉंग्रेस पार्षद बंदूक लेकर मीडियाकर्मी के घर मे घुसा, महिलाओं से की मारपीट,दूसरे पक्ष से पार्षद ने भी दर्ज कराया केस।

इंदौर के बड़वाली चौकी इलाके में पूर्व कॉंग्रेस पार्षद अनवर कादरी एक मीडियाकर्मी के घर में बंदूक लेकर घुस गए। उन्होंने यहां परिवार के साथ मारपीट की। मारपीट और हाथ में बंदूक लेकर घर में घुसने का सीसीटीवी सामने आया है। शिकायत के बाद सदर बाजार पुलिस पीड़ित का मेडिकल कराकर केस दर्ज किया है। वही पार्षद ने भी मीडियाकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।सदर बाजार पुलिस के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी अपने साथियों के साथ जावेद खान के घर में घुस गए। यहां उन्होंने जावेद को लात-घूंसों से पीटा। जावेद का आरोप है कि कादरी ने घर की महिलाओं पर भी हाथ उठाया। और घर में तोड़फोड़ भी की है। सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। जावेद ने घटनाक्रम के सीसीटीवी निकालकर सदर बाजार पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है। वहीं जावेद को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने अनवर कादरी,जुबेर,अनीस कुरैशी ओर असलम के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।जावेद खान ने पुलिस को बताया कि वह साउथ बजरिया में रहता है। पेशे से पत्रकारिता करता है। अनवर कादरी के खिलाफ व्हाट्सएप पर अनवर कादरी के खिलाफ अवैध तरीके से संपति को लेकर खबर चलाई। जिसमें रात में अनवर ओर उसके साथी घर में घुस आए। अनवर कादरी के हाथ में बदूंक थी। मां जोहराबी को लात घूंसो से पीटा। मेरे साथ भी मारपीट की। जिसमें मुझे सीने ओर पैर में चोट लगी। 

पूर्व पार्षद ने कहाँ मुझे धमकाया

इस मामले में पूर्व पार्षद अनवर कादरी ने भी जावेद खान के खिलाफ मोबाइल पर धमकाने के मामले में केस दर्ज कराया है। अनवर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्रॉप्रट्री का काम करते है। रात 9 बजे उनके मोबाइल पर जावेद खान के मोबाइल से कॉल आया। जिसमें कहां कि तुम सतर्क रहना में पहलवान हूं। मुझे इसके बाद अश्लील शब्द कहे गए। जो काफी बुरे लगे। मैने पूछा कि ऐसा क्यो कह रहे हो तो जावेद ने जान से मारने की धमकी दे डाली। इस मामले में परिवार से बात की ओर थाने शिकायत दर्ज कराई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here