चौक कार्यक्रम से लोटते समय पिकअप पलटा 14 लोगो की मौत, मुख्य मंत्री ने किया शोक व्यक्त।

चौक कार्यक्रम से लोटते समय पिकअप पलटा 14 लोगो की मौत, मुख्य मंत्री ने किया शोक व्यक्त।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में हुए सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई वहीं 20 लोग घायल है जिन्हें उपचार के लिए शहपुरा अस्पताल भेजा गया है मिली जानकारी के अनुसार अम्हाई देवरी गांव के लोग कार्यक्रम से घर के लिए पिकअप वाहन से जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में पिकअप पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई वहीं 20 लोग घायल बताए गए हैं यह घटना शहपुरा थाना क्षेत्र की है और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है,

मुख्यमंत्री ने X पर शोक किया व्यक्त

डिंडोरी जिले में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा भी सोसल मीडिया X पर लिखा गया है कि सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करता हूं एवं हताहत लोगो के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी तथा घायलों का उचित इलाज कराए जाने हेतु प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here