मध्यप्रदेश में क्राईम करप्शन और कर्ज को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश की लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी प्रदेश में बढ़ते क्राईम करप्शन और कर्ज को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने साधा सरकार पर निशाना शिवपुरी।मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव आगाज हो चुका है। प्रदेश के दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और बीजेपी ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।इसी क्रम में आगामी 3 मार्च को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले में पहुंचेगी। इस यात्रा की तैयारीयों का जायजा लेने और कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आज शिवपुरी पहुंचे। यहां शहर के गांधी सेवा आश्रम में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव पर जमकर निशाना साधा उन्होंने डॉ मोहन यादव को पर्ची वाला सीएम और प्रदेश की सरकार को पर्ची वाली सरकार बता दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here