Coronavirus covid 19 outbreak India live update on 27 April 2020 – COVID-19: देश भर में 27 हजार के करीब पहुंचा कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा

COVID-19: देश भर में 27 हजार के करीब पहुंचा कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बीच देश में कोरोनावायरस का मामला 26 हजार पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार शाम जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 26,917 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1975 नए मामले सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 826 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 5914 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here