Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 30 November 2020 Monday – Coronavirus India Updates: झारखंड में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नये मामले

Coronavirus India Updates: झारखंड में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नये मामले

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर करीब 94 लाख हो गए हैं.

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर करीब 94 लाख हो गए हैं, जिनमें से 88 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और सुधरकर 93.71 प्रतिशत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,810 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 93,92,919 हो गई है तथा 496 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,36,696 हो गई है. भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,53,956 है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.83 फीसदी है. देश में संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 88,02,267 हो गई है, जिसके बाद लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.71 प्रतिशत है, जबकि कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की दर 1.46 फीसदी है.

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 3,367 नए मामले आए, 54 और मरीजों की मौत
पश्चिम बंगाल में रविवार को 3,367 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,80,813 हो गए.

झारखंड में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नये मामले

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 108984 हो गयी. प्रदेश में अब तक इससे 963 लोगों की मौत हो चुकी है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here