Coronavirus: More than 3.5 lakh people died due to covid 19 in the world till date | Coronavirus: और बुरा हुआ हाल! पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्या 3.5 लाख के करीब

वॉशिंगटन: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 55 लाख के करीब पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 46 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, “दुनियाभर में मंगलवार सुबह तक कुल 54 लाख 94 हजार 287 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 46 हजार 229 रही.”

अमेरिका की बात करें, तो यहां महामारी से मरने वालों की संख्या भी 1 लाख के करीब पहुंच गई है. देश में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है. कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 98 हजार 218 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 16 लाख 62 हजार 302 मामले दर्ज किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- क्या जल्द मिलने वाली है कोरोना की वैक्सीन? अमेरिकी कंपनी ने किया ये ऐलान

वहीं, कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 74 हजार 898 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 3 लाख 53 हजार 427 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है.

वहीं, 2 लाख 62 हजार 547 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 35 हजार 400 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 30 हजार 158 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 83 हजार 67 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 80 हजार 600 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 57 हजार 814 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 44 हजार 950 मामलों के साथ भारत, 1 लाख 37 हजार 724 मामलों के साथ ईरान और 1 लाख 23 हजार 979 मामलों सहित पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं.

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 36 हजार 996 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है. यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है. 

महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 32 हजार 877 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 460 मौतों के साथ फ्रांस, 26 हजार 834 मौतों के साथ स्पेन और 23 हजार 473 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here