अपने डेब्यू वनडे मैच में हैट्रिक लेने वाले श्रीलंका के क्रिकेटर शेहान मदुशनका को हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) उनके अनुबंध को खत्म करने की योजना बना रहा है.
मध्यम गति के इस तेज गेंदबाज और उसके एक दोस्त को 23 मई को मादक पदर्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उत्तर-पश्चिमी प्रांत के कुलियापिटिया में मजिस्ट्रेट ने उन्हें 2 जून तक रिमांड पर रखने का आदेश दिया.
शमी ने शास्त्री को भेजी सेवइयां और मटन बिरयानी, ऐसा रहा कोच का रिएक्शन
एससीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डिसिल्वा ने कहा, ‘हमें अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है. वह एक अनुबंधित खिलाड़ी है. अगर उन पर लगा आरोप साबित होता है तो हम उसके अनुबंध को रद्द करने की कार्रवाई करेंगे.’
25 साल के इस गेंदबाज ने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में हैट्रिक ली है. वह वनडे क्रिकेट में ऐसा करनामा करने वाले चौथे गेंदबाज बने थे.
शेहान मदुशनका ने इस मैच में मशरफे मुर्तजा, रूबेल हुसैन और महमूदुल्लाह को लगातार गेंदों पर आउट कर हैट्रिक लेते हुए इतिहास रचा था. उन्होंने वनडे के अलावा दो टी20 इंटरनेशनल खेला है.


