COVID-19: कोरबा में लंदन से लौटा युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या 8 तक पहुंची, COVID 19 Youth returned from London to korba found corona positive number of patients increased to 8 | korba – News in Hindi

COVID-19: कोरबा में लंदन से लौटा युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या 8 तक पहुंची

अगले पूरे हफ्ते को नॉन-वर्किंग हफ्ता घोषित कर दिया गया है

Chhatisgarh COVID-19 Update: नोडल अधिकारी दीपक राज ने बताया है कि पढ़ाई के लिए ये युवक कोरबा (Korba) से लंदन (London) गया था.

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बार फिर इजाफा हुआ है. नया मामला कोरबा जिले में सामने आया है. ANI के अनुसार, रायपुर एम्स (AIIMS, Raipur) के निदेशक एनएम नागरकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8 हो गई है. कोरबा के रहने वाले एक शख्स में कोरोना का संक्रमण पाया गया है. फिलहाल मरीज को एम्स में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है. मालूम हो कि हाल ही में राजधानी रायपुर में भी लंदन से लौटे एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. वहीं, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव में एक-एक पॉजिटिव केस सामने आए हैं.

नोडल अधिकारी (कोरोना नियंत्रण) दीपक राज ने जानकारी देते हुए बताया है कि पढ़ाई के लिए यह युवक कोरबा से लंदन गया था. 18 मार्च को लंदन से वापस भारत लौटा है. इसके बाद एहतियात के तौर पर उसे क्वारंटाइन कर दिया गया था और जांच सैंपल लिया गया था. अब रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है. मरीज को सोमवार रात कोरबा से रायपुर एम्स में शिफ्ट कर दिया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर मरीज के रहने वाले इलाके में पूरी तरह से बैरिकेडिंग कर दी है.

ब्रिटेन से आए सभी लोगों की होगी जांच
ब्रिटेन से बीते एक महीने के अंदर छत्तीसगढ़ में आने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला स्वास्थ्य विभाग ने लिया है. रविवार को राज्य स्तरीय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह ने राज्य में कोरोना संक्रमण एवं बचाव की स्थिति की समीक्षा की. सचिव ने बैठक में कहा कि राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से पीड़ित 7 मरीजों में से सर्वाधिक 3 मरीज ऐसे मिले हैं जो ब्रिटेन से लौटे है. इस स्थिति को देखते हुए यह जरूरी है कि बीते एक महीने की अवधि में वहां से छत्तीसगढ़ आए सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाए.

बैठक में बताया गया कि ब्रिटेन से छत्तीसगढ़ आने वालों की कुल संख्या 73 है. इनके नाम, पता एवं कांटेक्ट की जानकारी संबंधित जिलों के कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ को दे दी गई है. इन लोगों का तत्परता से सैंपल कलेक्ट कर टेस्ट के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं.

 

ये भी पढ़ें: 

COVID-19: जगदलपुर में भी होगा कोरोना जांच, ब्रिटेन से छत्तीसगढ़ आए लोगों का होगा टेस्ट 

COVID-19: रायपुर में 21 साल का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 7

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: March 31, 2020, 7:47 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here