COVID-19: क्वारंटाइन सेंटर से घर पहुंची युवती निकली कोरोना पॉजिटिव, झारखंड की है ट्रैवल हिस्ट्री, COVID 19 update woman arriving home from quarantine center found Coronavirus travel history of Jharkhand | korba – News in Hindi

मरीजों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.

कलेक्टर ने किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ लेने पर तत्काल कंट्रोल रूम में फोन कर सूचित करने कहा है.

कोरबा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में कोरोना के 3 नए मरीज मिले हैं. एक प्रवासी श्रमिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसे प्रशासन ने कोरबा लौटने पर करतला में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा था. कटघोरा के हॉटस्पॉट जहां 28 संक्रमित मिले थे, वहां 2 महीने बाद में वार्ड नंबर-10 में फिर एक युवती में कोरोना की पुष्टि हुई है. देर शाम एक और युवती कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) मिली. अब जिला प्रशासन की टीम द्वारा तीनों की ट्रेवल हिस्ट्री और अन्य जानकारी खंगाली जा रही है. कलेक्टर ने संक्रमितों को ईएसआईसी अस्पताल भवन में निर्मित विशेष कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ लेने पर तत्काल कंट्रोल रूम में फोन कर सूचित करने कहा है.

जानकारी के मुताबिक करतला विकासखंड के बताती गांव का युवक महाराष्ट्र के कुर्ला-मुंबई में काम करता था. लॉकडाउन से बंद हुए काम के कारण 23 मई को कुर्ला से भुसावल के रास्ते कोरबा वापस आया था. युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्वारंटाइन सेंटर को सैनिटाइज किया जा रहा है. कटघोरा की 23 साल एक युवती की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. प्रशासन की टीम ने युवती को कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है. युवती की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है.

झारखंड से कोरबा लौटी थी युवती

युवती के परिजनों को भी क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है. युवती झारखंड से लौटी थी और क्वारंटाइन थी. 24 मई को उसका सैम्पल लिया गया था. प्रशासन की टीम ने युवती को इलाज के लिए कोविड अस्पताल भिजवाया. नए मामलों के साथ कोरबा जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 हो गई है जिसमें से 32 संक्रमित इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो गये हैं. 20 संक्रमितों का इलाज रायपुर, बिलासपुर और कोरबा के विशेष कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है. फिलहाल, जशपुर जिले के 8, जांजगीर जिले का 1 और कोरबा जिले के 12 कोरोना संक्रमितों का इलाज भी यहां हो रहा है. दो दिन पहले ही पहुंची थी घर

पाली ब्लॉक में एक युवती के कोरोना पॉजिटीव आने से क्षेत्र में हड़ंकप मच गया है. उसे ग्राम सैला में क्वारंटाइन पर रखा गया था. 1 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने तत्काल उसके घर पहुंचकर सभी को क्वारंटाइन कर दिया है. वहीं पॉजिटिव मरीज को कोरबा लाया गया है. मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है ताकि अन्य कोई व्यक्ति इस एरिया में न आ सके. खास बात यह है कि मरीज को दो दिन पहले ही क्वारंटाइन से छोड़ दिया गया था. प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है. मालूम हो कि  सोमवार की रात जिले के दो क्वारंटाइन सेंटर में 4 कोरोना मरीज मिले हैं. इनके जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एक महिला पाली और तीन पुरुष पोड़ी उपरोड़ा के बचरा क्वारंटाइन सेंटर में पिछले 10 दिन से रह रहे थे.  इन सभी को कोरबा के कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 

बीजेपी ने फिर खेला आदिवासी चेहरे पर दांव, तीसरी बार विष्णुदेव साय बने प्रदेश अध्यक्ष

बड़ा नुकसान: 67,375 कैंसिल तो बुक हुए सिर्फ 1223 टिकट, 7 दिनों में इतना रिफंड कर चुकी है रेलवे 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: June 3, 2020, 7:48 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here