Covid-19 से मुक्त हुए ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो, चार बार कराई थी जांच

ब्रासीलियाः ब्राजील के राष्ट्रपति जार बोलसोनारो ने शनिवार को बताया कि अब वह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. गौरतलब है कि बोलसोनारो ने सात जुलाई को पहली जांच के बाद अपने संक्रमित होने की घोषणा की थी, और आज चौथी जांच के बाद संक्रमण मुक्त होने की बात कही है.

जांच रिपोर्ट ‘नेगेटिव’ आने की सूचना देते हुए बोलसोनारो ने फेसबुक पर लिखा है ‘‘सभी को सुप्रभात.’’ हालांकि 65 वर्षीय नेता ने यह नहीं बताया है कि यह अंतिम जांच उन्होंने कब कराई. बुधवार को हुई तीसरी जांच में भी उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

बोलसोनारो ने मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के एक डिब्बे के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझाा की है, हालांकि यह दवा कोविड-19 के इलाज में बहुत प्रभावी नहीं रही है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here