राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 2,619 नए मामले सामने आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 339, दुर्ग से 195, राजनांदगांव से 146, बालोद से 80, बेमेतरा से 34, कबीरधाम से 68, धमतरी से 80, बलौदाबाजार से 69, महासमुंद से 94, गरियाबंद से 30, बिलासपुर से 146, रायगढ़ से 189, कोरबा से 202, जांजगीर-चांपा से 195, मुंगेली से 29, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 27, सरगुजा से 94, कोरिया से 54, सूरजपुर से 58, बलरामपुर से 43, जशपुर से 22, बस्तर से 101, कोंडागांव से 55, दंतेवाड़ा से 68, सुकमा से 42, कांकेर से 91, नारायणपुर से नौ, बीजापुर से 55 तथा अन्य राज्य से चार मरीज शामिल हैं.
अब तक 1,47,866 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,47,866 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 1,19,350 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 27,210 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 1306 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 37,999 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 499 लोगों की मौत हुई है.कोरोना वायरस के 2,958 नये मामले सामने आये थे
बता दें कि इससे पहले बीते 10 अक्टूबर को खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 2,958 नये मामले सामने आये हैं. तब राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,37,570 हो गई थी. साथ ही राज्य में शुक्रवार को 527 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई थी. वहीं, 2087 लोगों ने घरों में पृथक-वास में रहने की अवधि पूरी की थी. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 16 और लोगों की मौत हुई थी.

