दक्ष कंट्रोल रूम से इसकी मॉनिटरिंग की जारी है. (प्रतीकात्मक फोटो)
विश्वव्यापी कोरोना महामारी (Corona Epidemic) से पूरा देश जूझ रहा है. लेकिन इस दौरान देश का छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) राज्य सबसे सुरक्षित जोन में है.
लगातार हो रही मॉनिटरिंग
इस पर प्रशासनिक नजर लगातार बनी हुई है. खबर के अनुसार, राजधानी रायपुर के दक्ष कंट्रोल रूम से इसकी मॉनिटरिंग जारी है. फिलहाल सभी 18 जिले लॉक हैं. अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद अंतरराज्यीय सीमा के इन सभी 18 जिलों में स्क्रीनिंग होगी. जिससे छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजफा न हो. अधिकारियों के अनुसार, कोविड-19 ट्रैकर के जरिए इन 18 जिलों को निगरानी में रखा गया है. बताया जा रहा है कि इन जिलों को लगातार 6 महीने तक निगरानी में रखा जाएगा.
पड़ोसी राज्यों में लगातार मिल रहे मामलेछत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों से कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आ रहे हैं. बता दें, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, मध्यप्रदेश का इंदौर शहर और राजधानी भोपाल के अलावा तेलंगाना के हैदराबाद सहित कई अन्य जिलों में कोरोना संक्रमिक मरीज बड़ी संख्या में मिले है. इन राज्यों में संक्रमण के मामले बड़ी संख्या में सामने आए हैं. जबकि पास के ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के अलावा कटक में भी कई मामले मिले हैं.
कोविड-19 ट्रैकर में ये जिले दिख रहे है कोरोना संक्रमण से मुक्त
छत्तीसगढ़ की सीमा से लगने वाले अन्य राज्यों के सभी जिले कोविड 19 ट्रैकर में कोरोना मुक्त जिले के दिख रहे हैं. इन सभी जिलों को व्हाइट स्पाट अर्थात कोरोना फ्री जिले के तौर पर दर्शाया जा रहा है. बता दें, राज्य के नौ जिले पूरी तरह लैंडलाक हैं. इस लिस्ट में राजधानी रायपुर भी शामिल है. यहां एक महीने के दौरान पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इनमें से ज्यादातर मरीज लंदन से वापस लौटे थे. जबकि रामनगर के बुजुर्ग के मामले में विदेश यात्रा की कोई जानकारी नहीं मिली थी.
ये भी पढ़ें:
जब गुल्लक लेकर मुंगेली कलेक्टर के पास पहुंची एक 9 साल की बच्ची…..
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 23, 2020, 9:42 AM IST


