Czech President Milos Zeman asks Donald Trump to step down| इस देश के राष्ट्रपति की डोनाल्ड ट्रंप को सलाह, ‘शर्माएं नहीं, हार स्वीकार कर लें’

प्राग: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को स्वीकार न करने पर अड़े डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को चेक गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जेमान (Milos Zeman) ने सलाह दी है. जेमान ने कहा है कि ट्रंप को अपनी हार स्वीकार कर लेनी चाहिए, इसमें कोई शर्म की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को चाहिए कि अब वो निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के लिए रास्ता छोड़ें.

हर कोई परेशान
एक तरफ जहां दुनिया के अधिकांश नेता बाइडेन को जीत की बधाई दे रहे हैं, वहीं मिलोस जेमान का ट्रंप को हार स्वीकारने की सलाह देना दर्शाता है कि अमेरिका के निर्वासित राष्ट्रपति की जिद से सभी आजिज आ गए हैं. इस बारे में बात करते हुए कि डोनाल्ड ट्रंप चुनावी परिणामों को अदालत में चुनौती दे रहे हैं और पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. चेक गणराज्य के राष्ट्रपति ने कहा, ‘व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि उनका जिद छोड़ना ज्यादा बेहतर होगा. इसमें शर्म वाली कोई बात नहीं है. ट्रंप को नए राष्ट्रपति को पदभार ग्रहण करने देना चाहिए’. 

हांगकांग पर खुद को घिरता देखा बौखलाया चीन, पश्चिमी देशों को दे डाली ये धमकी

चौंकाने वाला बयान
76 वर्षीय मिलोस जेमान चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री भी रहे हैं और राष्ट्रपति के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है. जेमान का यह बयान सभी के लिए चौंकाने वाला है, क्योंकि वह डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक माने जाते हैं. कई मौकों पर उन्होंने ट्रंप के समर्थन में भी बयान दिए हैं. इससे कहीं न कहीं यह स्पष्ट होता है कि ट्रंप भले ही अपनी ‘जिद’ को सही करार देने के तमाम तर्क दे रहे हों, लेकिन उनके अपने भी अब इससे आजिज आ गए हैं.     

मानने को नहीं तैयार
3 नवंबर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को शिकस्त मिली थी, लेकिन नतीजे सामने आने के बाद से ही वह चुनाव में धांधली की बातें कर रहे हैं. उन्होंने कई राज्यों के परिणाम को अदालत में चुनौती दी है. ट्रंप का दावा है कि यदि निष्पक्ष तरीके से चुनाव होता, तो उनकी जीत सुनिश्चित थी. हालांकि, यह बात अलग है कि चुनाव अधिकारी भी उनके धांधली के आरोप से इत्तेफाक नहीं रखते.  

VIDEO




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here