मेहंदी है सुहाग और शुभता का प्रतीक

दुल्हन के हाथों और पैरों में रची मेहंदी जहां सुहाग का प्रतीक होती है, वहीं इसे शुभता और प्यार से भी जोड़ा गया है। हाथों में रची मेहंदी खूबसूरती को बढ़ाती है और यही वजह है कि इसकी डिजाइन पर सबसे ज्यादा फोकस होने लगा है। हिंदू धर्म में सुहागिनों के सोलह श्रृंगार का ये बेहद खास हिस्सा होता है। हर तीज-त्योहार पर सुहागिनों के हाथों में मेहंदी का होना जरूरी होता है। शादी से एक दिन पहले दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगती है और मेहंदी रचने के साथ गीत-संगीत का भी आयोजन होता है। बीच में बैठी दुल्हन और अगल-बगल होने वाला संगीत का धमाल इस रस्म को यादगार बनाता है। किसी भी स्किन टाइप के लिए परफेक्ट हैं, ये 7 DIY फेस मास्क
मेहंदी को ऐसे बनाएं खास

मेहंदी का गहरा रंग ही उसकी खूबसूरती को दिखाता है, लेकिन इसे और खास भी बनाया जा सकता है। मेहंदी में पति के नाम को डिजाइनों के बीच छिपानेकी परंपरा रही है। आप चाहें तो इस नाम को उभार कर नया प्रयोग कर सकती हैं। मेहंदी में ग्लिटर का यूज करें और जीवनसाथी का नाम इससे लिखें। पुरुष भी रणवीर सिंह (Deepika-Ranveer) की तरह ग्लिटर वाली मेहंदी से अपनी पत्नी या होनेवाली पत्नी को इंप्रेस कर सकते हैं।
मेहंदी से बनवाएं टैटू
मेहंदी के पारंपरिक डिजाइन से अलग आप इससे टैटू भी डिजाइन कर सकती हैं। रिस्ट, नेक और कमर के पास आप इसे अपने ड्रेस के मुताबिक बनावा सकती हैं। इसमें ग्लिटर वाली मेहंदी का यूज ज्यादा बेहतर होगा।
मेहंदी की शाम को ऐसे बनाएं यादगार
मेहंदी की शाम को यादगार बनाने का सबसे खास उपाय ये है कि दूल्हा और दुल्हन साथ में मेहंदी लगवाएं। मेहंदी की रस्म में दोनों परिवार साथ में शामिल हों और गीत-संगीत का आयोजन किया जाए। समारोह के संचालन के लिए एक दो होस्ट भी रखें और डांस की तैयारी के लिए पहले से ही कोरियोग्राफर हायर कर लें। मेहंदी की शाम अपने आप खास हो जाएगी जब दो परिवार एक साथ एक जगह मेहंदी की रस्म को निभाएंगे।
कुछ ऐसे करें खुद को ड्रेसअप
मेहंदी दुल्हन और दूल्हे के लिए सबसे खास है। इसलिए उनकी ड्रेसिंग भी खास होनी चाहिए। इस दिन दूल्हा और दुल्हन एक जैसे रंग सेलेक्ट करें और कोशिश करें कि ट्रेडिशनल ड्रेस ही ट्राई करें। साथ ही आप मेहंदी की रस्म पर अपने गेस्ट्स और रिश्तेदारों के लिए ड्रेस कोड रख सकते हैं। मेहंदी की रस्म को एक थीम बेस्ड फंक्शन बना सकते हैं।
ऐसे आइडिया भी आजमाएं
मेहंदी फंक्शन जहां होनेवाला हो वहां आप कुछ यूनिक आइडिया पर काम कर सकते हैं। जैसे, मेहंदी की थीम के अनुसार वहां डेकोर कराएं। ताजे फूलों से जगह को सजवाएं। लाइव कॉन्सर्ट के लिए आप म्यूजिक या सिंगर को रख सकते हैं। करीना कपूर से दीपिका तक सेलेब्रिटीज के बेस्ट मेकअप लुक, आप भी कर सकती हैं ट्राई
खूबसूरती के साथ स्वास्थ्य भी बनाती है मेहंदी

ऐसा नहीं कि मेहंदी केवल खूबसूरती निखारने में ही काम आती है, बल्कि ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी भी है। ये आपकी सेहत का भी खयाल रखती है। इसे प्राकृतिक ऐंटीसेप्टिक भी कहा जाता है। इसकी खुशबू मूड रिफ्रेशिंग होती है और मेहंदी का कूलिंग इफेक्ट थकान और तनाव से भी राहत दिलाता है। मेहंदी से स्किन टोनिंग भी होती है और ये हमारी स्किन को निखारने में भी मददगार होती है। तो दीपिका (Deepika Padukone) और प्रियंका (Priyanka Chopra)की तरह आप भी अपनी मेहंदी में अपने प्यार/जीवनसाथी का नाम लिखवाना न भूलें।इन सभी टिप्स को अपनाकर आप अपनी मेहंदी को बेहद खूबसूरत और खास बना सकती हैं।

गर्दन और कोहनियों का कालापन दूर करने का आसान उपाय


