Delhi Election 2020: रैली में रक्षा मंत्री बोले- केजरीवाल ने भरोसे की पूंजी को खो दिया – Defence minister and bjp leader rajnath singh campaign for delhi election attack on kejriwal

  • दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की रैली
  • राजनाथ बोले- लोगों ने सोच लिया है कि दिल्ली में बीजेपी आएगी

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों ने सोच लिया है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी, क्योंकि आप लोगों ने 5 वर्षों तक केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार को देख लिया है. उन्होंने कहा कि आपको याद दिलाना चाहता हूं कि जब केजरीवाल ने 2015 में राजनीतिक पार्टी बनाई तो अन्ना हजारे ने बार-बार कहा था तुम राजनीतिक पार्टी मत बनाओ.

‘अन्ना हजारे के मना करने के बावजूद केजरीवाल ने पार्टी बनाई’

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘अन्ना हजारे ने कहा था कि हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाया, हम काम कर रहे हैं तो कुछ समय तक सक्रिय राजनीति में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन अन्ना हजारे के मना करने के बावजूद भी केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी बनाई और फिर सरकार भी बन गई, क्योंकि उन्होंने अन्ना हजारे का दामन पकड़ सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया था. लोगों का भरोसा था कि अन्ना हजारे के साथ काम करने वाला, आंदोलन करने वाला व्यक्ति हमारी राजनीति में आए, इसलिए लोगों ने उन्हें हथेली पर उठा लिया और 70 में से 67 सीटें दीं.’

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के Budget में दिल्ली का कोई जिक्र नहीं, केजरीवाल बोले- सौतेला व्यवहार

केंद्र की योजना को केजरीवाल ने लागू नहीं किया: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘सबसे बड़ी विडंबना की बात यह है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार ने जो कार्यक्रम देश भर में चलाए, उसे अन्य राज्यों में लागू किया गया, लेकिन केजरीवाल सरकार ने उसे लागू नहीं किया. अगर केंद्र की योजना को दिल्ली में लागू करेंगे तो कहीं लोगों के बीच बीजेपी का प्रचार ना हो जाए, इसलिए उन्होंने लागू नहीं किया. उन्होंने अपने लाभ के लिए जनता को नुकसान पहुंचाया.’

ये भी पढ़ें- शाहीन बाग फायरिंग: केजरीवाल बोले- शाह जी, हमारी दिल्ली का क्या हाल बना रखा है?

केजरीवाल के मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर गायब: राजनाथ

रक्षा मंत्री ने आगे कहा, ‘आयुष्मान भारत योजना से हमारे देश में 10 करोड़ परिवारों को लाभ मिला है, लेकिन इस योजना को अरविंद केजरीवाल ने लागू नहीं किया. उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक खोला. मैंने जाकर मोहल्ला क्लीनिक देखा तो कहीं क्लीनिक नहीं और कहीं क्लीनिक था तो डॉक्टर गायब थे. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अगर आयुष्मान भारत योजना को लागू कर दिया होता, तो झोपड़ी में रहने वाला ऐसा परिवार जिसको खाने के लिए दो समय का भोजन भी नहीं मिलता, वो किसी प्रकार की बीमारी होने पर इलाज के अभाव में नहीं मरेंगे. 5 लाख रुपये तक का हर साल उसका मुफ्त में इलाज होगा. ऐसी प्रभावी योजना को लागू नहीं किया.’

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव में पीएम मोदी की होगी एंट्री, 3 फरवरी को करेंगे चुनावी रैली

कथनी और करनी में अंतर होने से भरोसे का संकट

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘सरकार ऐसी होनी चाहिए जो जनता से वादे को पूरा करे. नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने से भरोसे का संकट पैदा हुआ. भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि हम जो कहेंगे करके दिखाएंगे. अगर किसी कारण से नहीं हो पाया, तो उसके लिए हम खेद प्रकट कर लेंगे कि हम नहीं कर पाए, लेकिन हम पूरा करने की कोशिश करेंगे. केजरीवाल ने भरोसे की पूंजी को 5 वर्षों में खो दिया है.’

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here