धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्रों को राजनीतिक हथियार बनाकर संसद में व्यवधान पैदा कर रही कांग्रेस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर संसद के मानसून सत्र में व्यवधान पैदा कर रही है। प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देकर कांग्रेस ने जनता को असुविधा पहुंचाई और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की।शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार NEET सहित छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संसद में व्यापक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक प्रदर्शन को प्राथमिकता दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि राजनीतिक सुर्खियों के लिए टकराव पैदा करना है। प्रधान ने कहा कि देश के छात्रों को राजनीतिक अभियान का हिस्सा बनाने के बजाय सरकार जवाब, सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here