Donald Trump faces fresh controversy as bombshell report claims president avoided tax for years| नए विवाद में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, सालों तक इनकम टैक्स नहीं चुकाने का आरोप

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) एक नए विवाद में फंस गए हैं. 3 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव (US Election 2020) से ठीक पहले एक रिपोर्ट में ट्रंप की टैक्स अदायगी को लेकर खुलासा किया गया है. 

न्यूयॉर्क टाइम्स (New York Times) की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप मुनाफे में कमी का हवाला देते हुए इनकम टैक्स चुकाने से बचते रहे हैं. उन्होंने पिछले 15 साल में से 10 साल कोई फेडरल टैक्‍स (Federal Income Tax) नहीं दिया. इतना ही नहीं, उन्‍होंने 2016 और 2017 में केवल 750 डॉलर टैक्‍स दिया था.

आरोप बेबुनियाद
राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उनका कहना है कि उन्होंने कई स्टेट इनकम टैक्स का भुगतान किया है और समय पर सबकुछ सामने आ जाएगा. ट्रंप ने कहा, ‘सबसे पहले मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ये खबरें फर्जी हैं. मैंने सभी करों का समय पर भुगतान किया है और सच सामने आ जाएगा’. 

हासिल किया रिफंड
रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने भारी नुकसान दिखाकर 7.29 करोड़ डॉलर का टैक्‍स रिफंड हासिल किया था. डोनाल्ड ट्रंप भले ही इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं, लेकिन इस खुलासे ने विपक्ष को उन पर निशाना साधने का एक और मौका दे दिया है. विपक्ष यह जनता को यह अहसास दिलाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं कि अरबपति होने के बावजूद ट्रंप इनकम टैक्स भरने से बचते रहे. 

अब तक हुए कई खुलासे
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की तिथि नजदीक आते ही डोनाल्ड ट्रंप ने खिलाफ एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. इस सीजन में उनके जुड़ी चार किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं. जिनमें से एक उनके पूर्व वकील और दूसरी उनकी नातिन ने लिखी थी. इसके अलावा हाल ही में एक पूर्व मॉडल में भी ट्रंप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था.  

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here