Encounter in Chhatarpur, Delhi, accused in the murder of Kishan Bhadana, brother of BJP leader – दिल्ली के छतरपुर में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, BJP नेता के भाई की हत्या के मामले में है आरोपी

Delhi police के मुताबिक बदमाश एतवा 12 से ज्यादा मामलों में वांछित

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक नामी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई में 12 से ज्यादा मामलों में वांछित बदमाश अत्तर रहमान उर्फ एतवा को दबोचा गया है.

यह भी पढ़ें

छतरपुर इलाके में मुठभेड़ के दौरान अत्तर रहमान उर्फ एतवा घायल भी हो गया. स्पेशल सेल की टीम ने शातिर बदमाश अत्तर रहमान के खिलाफ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है. एतवा BJP नेता और कालका जी इलाके से निगम पार्षद सुभाष भड़ाना के भाई किशन भड़ाना की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ था. लेकिन गिरफ्तारी के बाद हत्यारोपी पैरोल जंप करके फरार हो गया था. स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ के दौरान एतवा के पैर में गोली लगी है. 

पुलिस की टीम ने घायल अवस्था में आरोपी एतवा को अस्पताल में भर्ती करवाया है. छतरपुर के इस इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की बैरीकेडिंग कर दी. पुलिसकर्मियों के अलावा वहां काफी मजमा लग गया. घटनास्थल पर आरोपी की बाइक, एक पिस्टल और खून भी साफ देखा जा सकता था.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here