सागर के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद छतरपुर में आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आज जिले में विशेष अभियान चलाया गया।,आबकारी टीम ने बिजावर के ग्राम कंजरपुरा, भरगवा और बिजावर लोकल क्षेत्र में कच्ची शराब के अड्डों पर सघन दबिश दी।,कार्रवाई के दौरान टीम को सैकड़ों डिब्बों में सड़ा हुआ गुड़ और महुआ लाहन मिला, जिसकी मात्रा करीब 1700 किलो से ज्यादा है। टीम ने 20 से ज्यादा हाथभट्टी मदिरा निर्माण की भट्टियों को मौके पर ही तोड़कर नष्ट कर दिया।,इस कार्रवाई में 74 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई और आबकारी एक्ट के तहत 12 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त शराब, लाहन और सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 19 हजार रुपये आंकी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बाईट – अमृता जैन, जिला आबकारी अधिकारी, छतरपुर


