1. बहुत अधिक प्रोडक्ट यूज करना

आमतौर पर लोग यह मानते हैं कि अधिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आंखों के नीचे की समस्याएं तेजी से ठीक होंगी। आंखों के नीचे की एरिया छोटी होती है और यहां जरा सी ही आई क्रीम लगानी चाहिए। वैसे भी आई क्रीम बहुत महंगी होती है, इसलिए इसकी बर्बादी नहीं करनी चाहिए।
Also read: जानें कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए चेहरे पर क्रीम और लोशन
2. गलत तरीके से आई क्रीम लगाना
कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट लगाने से पहले इसका सही तरीका मालूम होना चाहिए। अन्यथा इससे स्किन डैमेज हो सकती है। सबसे पहले आंखों के नीचे क्रीम की एक पतली परत लगाएं और फिर इसके ऊपर एक मोटी परत लगाएं। यदि आपकी आई क्रीम आपके मॉश्चराइजर से भारी है, तो इसे मॉश्चराइजर के बाद लगाएं।
3. ड्राई स्किन पर आई क्रीम लगाना
लोग अक्सर ड्राई स्किन पर आई क्रीम लगाने की गलतियां करते हैं। मॉश्चराइजर की तरह आई क्रीम भी नम त्वचा पर बेहतर तरीके से काम करती है। दरअसल, नम त्वचा पर क्रीम अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाती है। साथ ही यह आंखों को पर्याप्त पोषण भी प्रदान करती है।
Amazon Great Indian Festival Sale Mamaearth डार्क सर्किल के लिए अंडर आई क्रीम
4. आई क्रीम को एब्जॉर्ब न होने देना

आंखों के नीचे क्रीम लगाने के बाद इसे त्वचा पर एब्जॉर्ब होने के लिए समय दें। किसी तरह की जल्दबाजी न करें और न ही तुरंत चेहरे पर कोई अन्य चीज लगाएं। कुछ समय बाद जब आई क्रीम स्किन पर सेटल हो जाती है, तो यह बेहतर तरीके से काम करती है।
Also read: नहीं पड़ेगी कंसीलर लगाने की जरूरत, घर पर ही बनाएं ये 4 Under eye creams
5. आई क्रीम को तेजी से रगड़ना
आंखे के नीचे का हिस्सा बहुत संवेदनशील होता है। इसलिए यहां आई क्रीम लगाने के बाद तेजी से रगड़ें नहीं बल्कि धीरे-धीरे मसाज करें। यदि आप आंखों के नीचे तेजी से रगड़ती हैं, तो फाइन लाइन्स और झुर्रियां पड़ सकती हैं।
6.आंखों के करीब आई क्रीम लगाना

आई क्रीम को आंखों के बहुत नजदीक न लगाएं। अपनी लैश लाइन और आईब्रो के नीचे से एक इंच की दूरी पर ही आई क्रीम लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। अगर आप आंखों के नजदीक आई क्रीम लगाती हैं, तो आपकी आंखों में जलन हो सकती है।
Source link


