eye cream mistakes: Eye cream लगाते समय न करें ये गलतियां, आंखों को हो सकता है नुकसान – 6 common eye cream mistakes that you should stop making

आंखों के नीचे होने वाली समस्याओं को दूर करने में आई क्रीम काफी कारगर होती है। चाहे डार्क सर्कल हो, आंखें शुष्क हों या फिर कोई अन्य समस्या हो, आई क्रीम का इस्तेमाल करने से काफी फायदा मिलता है। स्किन केयर प्रोडक्ट में आई क्रीम सबसे अधिक पसंद की जाती है।

दरअसल, आई क्रीम लगाने का भी एक तरीका होता है। तभी इससे आंखों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। अक्सर लोग सामान्य क्रीम की तरह आई क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन डार्क सर्कल वैसे ही बना रहता है। आई क्रीम लगाते समय ये गलतियां दोहराने से हमेशा बचना चाहिए।

1. बहुत अधिक प्रोडक्ट यूज करना

eyecream


आमतौर पर लोग यह मानते हैं कि अधिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आंखों के नीचे की समस्याएं तेजी से ठीक होंगी। आंखों के नीचे की एरिया छोटी होती है और यहां जरा सी ही आई क्रीम लगानी चाहिए। वैसे भी आई क्रीम बहुत महंगी होती है, इसलिए इसकी बर्बादी नहीं करनी चाहिए।

Also read: जानें कितनी मात्रा में इस्‍तेमाल करना चाहिए चेहरे पर क्रीम और लोशन

2. गलत तरीके से आई क्रीम लगाना
कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट लगाने से पहले इसका सही तरीका मालूम होना चाहिए। अन्यथा इससे स्किन डैमेज हो सकती है। सबसे पहले आंखों के नीचे क्रीम की एक पतली परत लगाएं और फिर इसके ऊपर एक मोटी परत लगाएं। यदि आपकी आई क्रीम आपके मॉश्चराइजर से भारी है, तो इसे मॉश्चराइजर के बाद लगाएं।

3. ड्राई स्किन पर आई क्रीम लगाना
लोग अक्सर ड्राई स्किन पर आई क्रीम लगाने की गलतियां करते हैं। मॉश्चराइजर की तरह आई क्रीम भी नम त्वचा पर बेहतर तरीके से काम करती है। दरअसल, नम त्वचा पर क्रीम अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाती है। साथ ही यह आंखों को पर्याप्त पोषण भी प्रदान करती है।

Amazon Great Indian Festival Sale Mamaearth डार्क सर्किल के लिए अंडर आई क्रीम

4. आई क्रीम को एब्जॉर्ब न होने देना

eyecream


आंखों के नीचे क्रीम लगाने के बाद इसे त्वचा पर एब्जॉर्ब होने के लिए समय दें। किसी तरह की जल्दबाजी न करें और न ही तुरंत चेहरे पर कोई अन्य चीज लगाएं। कुछ समय बाद जब आई क्रीम स्किन पर सेटल हो जाती है, तो यह बेहतर तरीके से काम करती है।

Also read: नहीं पड़ेगी कंसीलर लगाने की जरूरत, घर पर ही बनाएं ये 4 Under eye creams

5. आई क्रीम को तेजी से रगड़ना
आंखे के नीचे का हिस्सा बहुत संवेदनशील होता है। इसलिए यहां आई क्रीम लगाने के बाद तेजी से रगड़ें नहीं बल्कि धीरे-धीरे मसाज करें। यदि आप आंखों के नीचे तेजी से रगड़ती हैं, तो फाइन लाइन्स और झुर्रियां पड़ सकती हैं।

Amazon Great Indian Festival Sale डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए रोलर के साथ नेचुरल वीटा रिच अंडर आई क्रीम

6.आंखों के करीब आई क्रीम लगाना

face2


आई क्रीम को आंखों के बहुत नजदीक न लगाएं। अपनी लैश लाइन और आईब्रो के नीचे से एक इंच की दूरी पर ही आई क्रीम लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। अगर आप आंखों के नजदीक आई क्रीम लगाती हैं, तो आपकी आंखों में जलन हो सकती है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here